हिमाचल प्रदेश के कयाकिंग एंड कैनोइंग संगठन की राफ्टिंग टीम ने उत्तराखंड में हुई 38वीं ओलंपिक नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग राफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. पदम गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की टीम कोच शाम लाल चौधरी की अध्यक्षता में टीम में नवीन कुमार ,पन्ने लाल , संगीता देवी, ज्योति राणा, शिवचंद, नवीन कुमार ठाकुर, गोविंद, अपूर्व चौधरी, अनामिका ठाकुर, सरिता ठाकुर, तानिया, ईशा देवी शामिल रहे। महिला टीम ने आठ किलोमीटर रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया है । वहीं मिक्स टीम इवैंट में 500 मीटर रेस में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कयाकिंग एवं कैनोइंग राफ्टिंग प्रतियोगिता में पहली बार तीन पदक जीते हैं। यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक बहुत ही गर्व की बात हैं। टीम कोच एनआईएस शाम लाल चौधरी ने बताया कि आगे आने वाली ऐसी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए प्रदेश सरकार व संबंधित विभाग की ओर से बढ़िया वाटर स्पोर्ट्स सेंटर उपलब्ध करवाए जाए तो खिलाड़ी और भी मेडल हासिल कर सकते हैं।