बंगाणा खंड में हर घर दस्तक अभियान ग्राम पंचायत कठोह व पलाहटा में शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता पंचायत सचिव सुभाष ठाकुर व जगदेव कुमार ने की। उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए मुहिम नशा मुक्त ऊना अभियान के रूप में चलाई गई है। यह आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए कारगार साबित होगी। जब पूरा प्रशासन हर घर व हर जन तक उपायुक्त का संदेश पत्र पहुंचाएगा तो जनता को इसका लाभ होगा। आज कई अभिभावक अपने बच्चों के पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसकी वजह से युवा वर्ग नशे के जाल में फंसता जा रहा है। जिला के हर खंड में दो अस्पतालों में नशे से बीमार मरीजों का ईलाज शुरू होने वाला है। अभियान एवं नशे की रोकथाम से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 9418064444 पर कॉल कर सकते हैं। इस अवसर पर नशा मुक्त ऊना अभियान के कार्यक्रम अधिकारी सतपाल रणावत, स्थानीय पंचायत प्रधान दीपांकर कंवर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत के कर्मचारी व स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल रहे।