मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए हमें अपनी इस जिम्मेदारी को पूरे मन से निभाना है। पहली जून को घर से निकल कर मतदान करने जाना है। आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने ऊना जिले में स्वीप के तहत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय ऊना में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का यह संदेश दिया।