फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पूर्व पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

पूर्व पंचायतीराज मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की उस मूल भावना के विपरीत चल रही है, जिसके तहत देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 73वें संविधान संशोधन अधिनियम को लागू किया गया था। कंवर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने संविधान में आर्टिकल 243 के तहत यह सुनिश्चित किया था कि देश के हर राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव हर पांच वर्ष बाद नियमित रूप से करवाए जाए ताकि लोकतांत्रिक ढांचे में निरंतरता बनी रहे और गांव स्तर तक जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो। लेकिन सुक्खू सरकार ने यह सांविधानिक परंपरा तोड़ दी है और अब तक पंचायत चुनाव करवाने की कोई मंशा नहीं दिखाई दे रही। कंवर ने कहा कि यह देरी सिर्फ सांविधानिक प्रावधानों की अनदेखी नहीं बल्कि ग्राम स्तर के लोकतंत्र की हत्या है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें