फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर बोले- तलमेहड़ा-रौनखर पुलिया का निर्माण जल्द करवाया लोक निर्माण विभाग

Krishan Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 01:08 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव रौनखर में स्थित तलमेहड़ा-रौनखर पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों की पुली के उपर से आवाजाही बंद कर दी है। हालांकि, साइड से कच्ची सड़क निकाल दी गई है। परंतु इस कच्ची सड़क पर हल्की बारिश होने पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है। इससे स्कूल-कालेज, आईटीआई विद्यार्थियों सहित आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विरेंद्र कंवर ने सड़क की दयनीय स्थिति पर नाराजगी जताई । कंवर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस पुलिया का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की किया ताकि रौनखर, खडोह, डीहर, राजपुरा सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले लोगों की समस्या का समाधान हल हो। लोक निर्माण विभाग डिविजन भरवाईं के सहायक अभियंता भानू ओहरी का कहना है कि पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कार्य रुका हुआ था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें