फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर बोला जुबानी हमला, जानिए क्या कहा

Krishan Singh Updated Thu, 06 Mar 2025 05:40 PM IST

हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मौजूदा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में जंगलराज स्थापित हो गया है। अपराधों की बाढ़ आ गई है, हत्याएं, लूट, रेप जैसी वारदातें बेकाबू हो गई हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बीते कुछ समय में प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हत्या, लूटपाट और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, क्योंकि सरकार का रवैया ढीला है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रदेश सरकार कब इन अपराधों पर नकेल कसेगी। वीरेंद्र कंवर ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीते छह महीनों से प्रदेश के हजारों वृद्धजनों को पेंशन नहीं मिली है। सरकार ने बुजुर्गों की अनदेखी की है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें