टक्का क्षेत्र के किसानों की ओर से गर्मियों में लगाई गई मक्की की फसल अब तैयार हो गई है। किसान इन दिनों खेतों में मक्की की थ्रेसिंग में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर बारिश और अनुकूल मौसम के कारण इस बार मक्की की पैदावार अच्छी हुई है। थ्रेसिंग के बाद किसान फसल को मंडियों में बेचने और कुछ हिस्से को पशु चारे के रूप में रखने की योजना बना रहे हैं। स्थानीय किसान रामलाल ने बताया कि गर्मियों में बोई गई मक्की से उन्हें उम्मीद से बेहतर उत्पादन मिला है, जिससे आने वाले दिनों में आर्थिक सहारा मिलेगा।