फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्वीप में उत्कृष्ट कार्य के लिए आईआरबीएन बनगढ़ का एकलव्य कला मंच सम्मानित

Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2024 11:44 AM IST

ऊना जिला प्रशासन ने लोक सभा निर्वाचन 2024 के दौरान स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाता जागरुकता और सहभागिता प्रोत्साहन में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच को सम्मानित किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों और स्लोगन के माध्यम से लोगों को वोट के महत्व को समझा कर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मतदाता जागरुकता और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने में लोक कला गतिविधियां बहुत सहायक रहती हैं। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, आईआरबीएन बनगढ़ एकलव्य कला मंच से हवलदार योगेश कुमार, सतीश कुमार, लखविंदर सिंह, सिपाही अरविंद कौशल, सोनू, आशीष कुमार, मनीष सैन, रमन कुमार, अमरजीत सिंह, महिला सिपाही स्वाति, काजल तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें