बाल स्कूल मैदान ऊना में आगामी 2 अक्तूबर को दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। श्री रामलीला कमेटी ऊना द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। मैदान में विशेष सजावट की गई है और रामायण के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाते मंचन कार्यक्रम के साथ रावण दहन समारोह को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में कमेटी द्वारा कुशल कामगारों की मदद से रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशालकाय पुतले तैयार कर लिए गए हैं। ये पूतले देखने में बेहद आकर्षक और भव्य हैं, जिनकी ऊंचाई कई फीट तक रखी गई है।