जिला कोषाधिकारी कार्यालय ऊना वर्तमान में जर्जर बनी 1700 ईसवी के इमारती किले में संचालित किया जा रहा है। भवन के बाहर का दृश्य कार्यालय की दुर्दशा की स्थिति बयां कर रहा है। जहां पर दीवारों पर पेड़ उगे हैं और जगह-जगह पर दीवारें जर्जर हालत में हैं। शहर की प्रबुद्ध जनता ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस दिशा में समय रहते उचित कदम उठाए जाएं ताकि कोई भी अनहोनी घटना घटित ना हो सके