गुरुवार को पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारिकपुर का शिक्षा उप निदेशक (क्वालिटी कंट्रोल) नीलम कुमारी ने अपनी टीम सहित औचक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य दिलबाग सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा उपनिदेशक (क्वालिटी कंट्रोल) नीलम कुमारी, प्रधानाचार्य (निरीक्षण) अतुल सूद, तथा खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (निरीक्षण) जोगिंदर पाल की टीम ने मुबारिकपुर स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इसमें स्कूल से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और सारी व्यवस्थाएं सुचारू पाई गईं। इस दौरान टीम की ओर से कुछ मूल्यवान सुझाव भी स्कूल प्रशासन को दिए।