कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी ने धर्म के नाम पर ही वोट मांग कर राजनीति की है। अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल में जो जनता से वादे किए हैं उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ है। उल्टा महंगाई बेरोजगारी, नोटबंदी कालाबाजारी का बोलबाला हुआ है। ना तो किसी व्यक्ति के खाते में कालेधन का 15 लाख रुपये आए हैं और दो करोड़ रोजगार मिले। मोदी ने 10 साल के कार्यकाल में मात्र चुनावी बेला में धर्म के नाम पर ही वोट मांगकर सत्ता हथियाने का काम किया है।