उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कृषि विभाग से सेवानिवृत्त एडीओ बलवंत वर्मा ने शिरकत की तथा स्वयंसेवियों को एनएसएस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे शिविरों के द्वारा हमें आने वाले जीवन में सीखने व सिखाने को बहुत कुछ मिलता है। वहीं, पर स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागतम किया और सात दिनों स्वयंसेवियों द्वारा किए गए अलग अलग कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी।वहीं पर एनएसएस प्रभारी सुनील धीमान ने प्रस्तुत सभी अतिथियों को सात दिनों में स्वयंसेवियों द्वारा दिन रात मेहनत करके स्कूल तथा आस-पास के गांवों के रास्तों की साफ-सफाई करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया गया।इस पर विशेष रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस मौके पर स्वयंसेवियों द्वारा धार्मिक तथा पहाड़ी प्रस्तुतियां भी पेश की।इस मौके पर मुख्य तिथी तथा स्कूल के प्रधानाचार्य व स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा सभी होनहार स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सात दिन तक चले इस शिविर में बढ़िया प्रदर्शन करने पर स्वयंसेवियों में लड़कियों में नैन्सी तथा लड़कों में आर्यन ठाकुर को बैस्ट वालंटियर तथा खाना बनाने में बैस्ट कुक बरूण ठाकुर, ग्रुप कैप्टन के रूप में भी आर्यन ठाकुर को चुना गया।