फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा का एक धड़ा जयराम ठाकुर को कुर्सी से हटाने में लगा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर को कई बार कहा है कि गुस्सा मत किया करें, विपक्ष के नेता को इतना गुस्सा नहीं करना चाहिए। विधानसभा में भी वह चीखने लग जाते हैं। यकीन है कि जयराम ठाकुर को तनाव है और एक धड़ा उन्हें कुर्सी से हटाने की कोशिश में है। बल्क ड्रग पार्क के 250 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जयराम अपनी आपसी लड़ाई लड़ें, भाजपा की अंदरूनी कलह को दूर करें। बाकी जो जनता तय करेगी वह अभी भविष्य के गर्व में छिपा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपीसी के रिव्यू को लेकर कोई सवाल ही नहीं है पहली ही केबिनेट में सरकार ने इसे लागू किया था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि हम कोई राजनीतिक लाभ के लिए नहीं आए हैं। भाजपा चाहे कितना भी दबाव ओपीएस को बंद करने के लिए डाल बनाए, हमारी सरकार इसे बंद करने वाली नहीं है। इस मौके पर पोलियां बीत में उनके साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री भी साथ रहे। कहा कि राज्य में बल्क ड्रग पार्क का हम तेजी से निर्माण करने जा रहे हैं। भारत सरकार और हिमाचल सरकार मिलकर कार्य कर रही है। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश एपीआई का हब बन जाएगा। कई बड़ी कंपनियां यहां आएंगी और रोजगार भी बड़े स्तर पर उपलब्ध होगा। हमारा दृष्टिकोण स्प्ष्ट है। भाजपा के समय से इस प्रोजेक्ट की बोली लगी थी, हमारी सरकार ने इसे आगे बढ़ाया है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सभी गारंटियों को पूरा किया है। विपक्ष प्रदेश का 60 हजार करोड़ रुपये लुटाकर विपक्ष हसीन सपने देख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय उन्हें 47 हजार करोड़ आरडीजी का मिला, 13 हजार करोड़ जीएसटी प्रतिपूर्ति राशि यानी उन्हें 60 हजार करोड़ रुपये मिला। जबकि हमें 17 हजार करोड़ रुपये मिला है। भाजपा ने तीन आजाद विधायकों को झांसे में लेकर इस्तीफा करवा दिया और वे चुनाव हार गए। सुक्खू ने कहा हमने प्रदेश हित में काम किया है, भाजपा की तरह राज्य की संपदा को लुटाया नहीं है। हिमकेयर योजना को बंद नहीं बल्कि ठीक कर रहे हैं और घोटाले की जांच कर रहे हैं। अभी दो अस्पतालों का इंटरनल आडिट हुआ है। जनता के धन को सरकार लुटने नहीं देगी। राज्य सरकार की 10 हजार करोड़ की आरडीजी इन्होंने काट दी, लेकिन सरकार रुकने वाली नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें