फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्यूडी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों पर बांटा ज्ञान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल त्यूडी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी गई। इस संबंध में पूर्व प्रवक्ता एसके शर्मा ने विस्तृत जानकारी दी। कहा कि नशा हमेशा बुरी संगत से शुरू होता है। यदि अभिभावक और अध्यापक बच्चों पर पैनी नजर रखे हैं तो कभी भी बच्चा बुरी संगत में नहीं जा सकता। बुरी संगत के कारण परिवार उजड़ जाता है घर में हर समय लड़ाई रहती है। कहा कि व्यक्ति का दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति से भी नशे को भगाया जा सकता है। अच्छी किताबें पढ़ें और अच्छे लोगों का संग कीजिए। नशे की आदत इससे धीरे-धीरे छूट जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें