राजकीय प्राथमिक पाठशाला रायपुर मैदान में आज विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मुख्य अध्यापक रमेश बंगा ने विद्यार्थियों को लेज, कुरकुरे जैसे सहित अन्य जंक फूड का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। मुख्य अध्यापक ने कहा कि ऐसे खाद्य पदार्थ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं और उनसे दूर रहना ही बेहतर है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, हरी सब्जियों व फलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।