फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलवां में चौधरी अस्पताल का फिर हुआ उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

उपमंडल अंब के तहत बडूही क्षेत्र से सटे दिलवां में स्थित चौधरी अस्पताल का शनिवार को फिर से उद्घाटन चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सेवा लिवासा ग्रुप द्वारा अस्पताल का संचालन संभालने से क्षेत्रवासियों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार और समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए, और चौधरी अस्पताल का पुनः संचालन इसी दिशा में एक ठोस कदम है। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक लोगों ने भाग लेकर अपनी जांच करवाई। शिविर में सामान्य रोगों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि अब चौधरी अस्पताल 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में भी मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी सतीश शर्मा, राकेश शर्मा, दिल मोहम्मद तथा चौधरी अस्पताल की ओर से डॉ. रिंकू सिंघला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चौधरी अस्पताल के पुनः खुलने से बडूही क्षेत्र की कई पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें