फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : थानाकलां अस्पताल में 10.5 लाख रुपये की लागत से ब्लड टेस्ट मशीन स्थापित

अंकेश डोगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 04:07 PM IST

थानाकलां अस्पताल में आज 10.5 लाख रुपये की लागत से आधुनिक ब्लड टेस्ट मशीन स्थापित की गई। इस मशीन के माध्यम से लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। इस अवसर पर विधायक  विवेक शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हमारी प्राथमिकता हमेशा से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना रही है। ब्लड टेस्ट मशीन की स्थापना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" उन्होंने आगे कहा, "हम जल्द ही थानाकलां अस्पताल मे अल्ट्रासाउंड मशीन भी स्थापित करेंगे, जिससे लोगों को और अधिक राहत मिलेगी और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।स्थानीय नागरिकों और स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना संजीव वर्मा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी थानाकला डॉ नरेश शर्मा, प्रभारी डॉ हिमांशु उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें