बंगाणा में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि यह जीत विकास और सुशासन की नीति की विजय है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।