फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में उत्साहपूर्वक मनाया गया बाल दिवस

अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 06:31 PM IST

आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित बाल मेला में बच्चों ने रंग–बिरंगी दुकानें लगाईं और नन्हें दुकानदार बनकर अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। खाने–पीने की वस्तुएँ, खेल, कला–कृतियाँ और शैक्षिक सामग्री से सजे स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र बने। कार्यक्रम में एएसपी मनोज जम्बाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की दुकानों का अवलोकन किया और उनकी लग्न, आत्मविश्वास व सृजनशीलता की सराहना की। मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सीखने की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक जोगिंद्र देव आर्य और स्टाफ ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। इस मौके पर नेहा, सीमा शर्मा, नरेश कुमार, सुमित, अन्य स्कूल स्टाफ तथा अभिभावक भी मौजूद रहे। माता-पिता ने बच्चों की दुकानों से खरीदारी कर उनका मनोबल बढ़ाया और उनकी मेहनत की सराहना की। इसी दौरान आयोजित छात्र दुकानदार प्रतियोगिता में कक्षा छठी (गर्ल्स मेगा मार्ट) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवीं कक्षा के छात्रों ने द्वितीय स्थान, जबकि तीसरी कक्षा के छात्रों ने अपनी सृजनात्मक दुकानों के आधार पर तृतीय स्थान हासिल किया। साथ ही आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दिव्यांश ठाकुर ने प्रथम,आरोही सोनी ने द्वितीय तथा इशांत शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए सीख और खुशी दोनों लेकर आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें