फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में भाजपा ने की जन आक्रोश सभा, सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर बोला जुबानी हमला

Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 01:59 PM IST

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को जिला भाजपा की ओर से जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार विशेष रूप से माैजूद रहे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जन-जन की जुबान पर एक ही बात कि प्रदेश के सात दशकों के इतिहास में पहली बार सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार आई है। कहा कि जयराम ठाकुर ने जो परियोजनाएं शुरू कीं, उनको प्रदेश की मौजूदा सरकार ने पूरा तो क्या करना, रद्द कर दिया। 23 लाख महिलाओं को 1500 रुपये तो क्या था, जो भाजपा की सरकार 1150 रुपये 2.35 लाख बहनों को दिया जाता था, उसे भी बंद कर दिया गया। कहा कि किसानों को दो रुपये किलो गोबर और 100 रुपये किलो दूध खरीदेंगे, वो भी वादा अधूरा है। नई नौकरी तो दूर की बात, सरकारी नौकरी करने वालों को वेतन और पेंशन भी समय पर नहीं दी जा रही। अनुराग ने कहा कि कोरोना के समय डॉक्टर लगे, उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इंटरनशिप करने वालों को वेतन के लिए चार महीने का इंतजार करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कारण हिमाचल की फजीहत पूरे देश में हो रही। कहा कि बिजली में सेस लगा दिया, पानी पर सरचार्ज लगा दिया। राशन के दाम बढ़ा दिए। महाराष्ट्र और हरियाणा में राहुल गांधी के खटाखट मॉडल को खटारा घोषित किया गया, वहां कमल का फूल खिला। अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के लिए तीन केंद्रीय विद्यालय मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले ही हरोली और कुटलैहड़ में केवी की मंजूरी मिली है। इस बीच दो और विद्यालयों के साथ ऊना जिला में चार केंद्रीय विद्यालय और एक नवोदय विद्यालय की सौगात दी गई है। वहीं राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई, तो लोगों को बड़ी उम्मीद थी। कहा कि बीते दिनों वह दिल्ली में कांग्रेस के विधायकों से मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें