फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रोफेसर राम कुमार ने हरोली जमीन घोटाले में उप मुख्यमंत्री के बयान पर किया पलटवार

Krishan Singh Updated Tue, 27 Jan 2026 01:03 PM IST

भाजपा नेता प्रोफेसर राम कुमार ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में हुए भूमि घोटाले मामले में उपमुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में राम कुमार ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि उप मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हिमुडा ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर इतना बड़ा भूमि घोटाला कर डाला है और उप मुख्यमंत्री का बयान है कि उन्हें इस मामले में जानकारी नहीं है। इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान उप मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 2013 में यह भूमि घोटाला कांग्रेस सरकार में ही मुकेश अग्निहोत्री के मंत्री होते हुए हुआ है। इतना ही नहीं अब जबकि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार सत्ता सीन है तो भी पांच करोड़ के तकरीबन इसी भूमि से संबंधित लेनदेन किया है। कहा कि इस मामले में विजिलेंस जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी कई बड़े खुलासे होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें