भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में संगठनात्मक दृष्टि से सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संगठन की मजबूती किसी भी राजनीतिक दल की सफलता की आधारशिला होती है, और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को भाजपा ने ऊना जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला प्रभारी और कांगड़ा के विधायक पवन काजल एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।