फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: 33वीं सब जूनियर नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए किया खिलाड़ियों का चयन

Krishan Singh Updated Sat, 13 Dec 2025 12:52 PM IST

थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान और थ्रो बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सौजन्य से 33वीं सब जूनियर थ्रो बॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम के चयन के लिए शनिवार को बंगाणा में ट्रायल आयोजित किए गए। इस अवसर पर थ्रो बॉल एसोसिएशन ऊना की महासचिव सीमा शर्मा, हिमाचल थ्रोबॉल चैरिटेबल ट्रस्ट के नरेश शर्मा, थ्रो बॉल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के सचिव सुशील धीमान, नीना कुमारी, ममता, सुमित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। थ्रो बॉल टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष यशवीर राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल बंगाणा में किया गया, जबकि सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल सोलन जिला के धुधन में संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें