उपमंडल बंगाणा मुख्यालय पर ईको पार्क बंगाणा में 13 जनवरी को बंगाणा लोहड़ी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। बंगाणा के कार्यकारी उपमंडलाधिकारी नागरिक अमित शर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को बंगाणा लोहड़ी उत्सव में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। अमित शर्मा ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी कुटलैहड़ वासियों को बंगाणा लोहड़ी पर्व में आने का निमंत्रण ओर आवेदन किया है। अमित शर्मा ने बताया कि लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहेगा। स्थानीय कलाकार हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लेने की अपील की है। ताकि स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा किया जा सके।