फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: सुरक्षा कर्मी पद के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

Krishan Singh Updated Thu, 05 Feb 2026 03:56 PM IST

उप रोजगार-कार्यालय बंगाणा में सुरक्षा कर्मी पद के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में कुल 70 पद निर्धारित किए गए थे। आयोजित कैंपस इंटरव्यू में कुल 35 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 30 पुरुष व पांच महिलाएं शामिल रहीं। साक्षात्कार के बाद कुल 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिससे क्षेत्र के युवाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। रोजगार उप कार्यालय बंगाणा के अधिकारी संदीप पटियाल ने बताया कि इस प्रकार के भर्ती आयोजनों से स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें