फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा ने किया पहली मासिक पत्रिका का विमोचन

Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 04:59 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मासिक पत्रिका द न्यूज डायरी का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने महाविद्यालय के स्टॉफ को और विशेषकर पत्रिका के मुख्य संपादक एवं संपादकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय का पहली मासिक पत्रिका है,जो कॉलेज में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों और अपडेट को साझा करने और उजागर करने का एक मंच प्रदान करेगा। इस पहल का उद्देश्य कॉलेज समुदाय के भीतर एक मजबूत बंधन बनाना है, जिससे सभी को सूचित और प्रेरित रखा जा सके। द न्यूज डायरी शैक्षणिक और पाठ्येतर घटनाओं, छात्रों की उपलब्धियों, संकाय के योगदान और कॉलेज में महत्वपूर्ण विकास के रिकॉर्ड के रूप में काम करेगी। यह न केवल हमारे पिछले महीने का प्रतिबिंब है, बल्कि भविष्य के लिए एक प्रेरणा भी है। इस अवसर पर न्यूज डायरी के मुख्य संपादक प्रोफेसर सिकंदर नेगी, संपादक, प्रोफेसर निकिता गुप्ता, संपादक प्रोफेसर मुकेश कुमारी और संपादक प्रो. कमिनी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें