फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथू में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 01:51 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू तहसील हरोली में 2024 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बाथु की प्रधान सुरेखा राणा ने शिरकत की और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल मनोरंजन किया, संस्कृति और परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर धीमान ने स्वागत भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों और शैक्षणिक प्रगति पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष, शाम लाल ने शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की मेहनत और स्टाफ के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र शामिल थे। प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया । कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार ने सभी मेहमानों, अभिभावकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन बेहद सफल और यादगार बन गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें