मेरा युवा भारत, उन्नत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से ग्राम पंचायत दुलैहड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाहिद संजीव भारद्वाज युवक मंडल एवं नेहरू युवक मंडल के युवाओं द्वारा मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं पूर्व वार्ड पंच व साथ ही साथ नाबार्ड से संबंध रखने वाली सुनीता रानी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से सुभाष चंद्र बोस की जीवनी सांझा की विशेष रूप से उपस्थित पूर्व उप प्रधान महेंद्र बोधी ने प्रतिभागियों से निवेदन किया कि वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवन गाथा को पढ़ें और उनसे शिक्षा लेते हुए अपने देश के लिए योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर रहे। इसका अवसर पर विशेष रूप से पंजाब नेशनल बैंक आरसिटी के कार्यक्रम संचालक आकाश भारद्वाज सीआरपी मीनाक्षी एवं 50 से अधिक युवा उपस्थित रहे।