फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस के नेताओं पर सरकार की कोई पकड़ नहीं, जनता को भी बांटने का काम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार अपने वजन से ही गिरने वाली सरकार है। भाजपा पार्टी कार्यालय ऊना में डॉक्टर राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का संवाद भी आपस में डिवाइड होकर रह गया है और प्रशासन पर किसी भी प्रकार की पकड़ नहीं है और न ही पार्टी में कांग्रेस के नेताओं पर सरकार की कोई पकड़ है। अगर विवाद पार्टी में हो तो अलग बात है। लेकिन अब विवाद सरकार के मंत्रियों में ही बढ़ने लगा है। जोकि ठीक नहीं है। वर्तमान की सरकार प्रदेश की जनता के लिए आपदा बनकर रह गई है और अब महिलाओं को ₹1500 के नाम पर अलग-अलग बयान करके बांटने की ओछी राजनीति की जा रही है। जिसकी भाजपा कड़े शब्दों में विरोध करती है और यह जो अभियान वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को बांटने का शुरू किया है। उसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने सवा 3 साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को बांटने का ही काम किया है और अब प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को मूर्ख बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि अपने चेहरे को लाभ देने के लिए सरकारी दफ्तरों को निजी लोगों के भवनों में खोला जा रहा है और 10 से 20 लाख रुपए का खर्चा प्रदेश की जनता की मेहनत की कमाई का लुटाया जा रहा है। कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार अनुसूचित जाति विरोधी सरकार है। यह गरीबी को नहीं बल्कि गरीबों को हटाने का काम कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें