उपमंडल अंब की पंचायत लड़ोली की सर्वहितकारी सभा की कमेटी मानवता की मिसाल पेश कर रही है। सभा की कमेटी ने रविवार को पंजोआ वार्ड नंबर-5 में जाकर 81 वर्षीय श्रीमती गुरवचनी देवी पत्नी स्वर्गीय विशमवर दास की आर्थिक सहायता की। जानकारी के अनुसार गुरवचनी देवी पिछले लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने उन्हें सोमवार को ऑपरेशन के लिए बुलाया है। परिजन न होने के कारण वे घर में अकेली रहती हैं। इस स्थिति को देखते हुए सभा प्रधान मदन धीमान, उपप्रधान अधिवक्ता अनिल शर्मा, फतेह सिंह, मास्टर कुशल धीमान व पंचायत पंजोआ लड़ोली के प्रधान बलविंदर सिंह बिल्ला सहित समस्त कमेटी सदस्य उनके घर पहुंचे और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।