अंब के नए एसडीएम सचिन शर्मा ने मंगलवार को एसडीएम अंब का कार्यभार संभाल लिया है। जिसके उपरांत कार्यभार संभालने से पहले वे चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन ने एसडीएम अंब का स्वागत किया। पुजारी नभ कालिया ने एसडीएम अंब को विधिवत पूजा अर्चना करवाई। मंदिर दर्शनों के उपरांत उन्होंने मंदिर के हवन कुंड में हवन भी डाला। यहां मंदिर के अधिकारियों और पुजारियों ने उन्हें माता रानी की फोटो भेंट की। नवनियुक्त एसडीएम ने मंदिर में श्रदालुओं को दी जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस मौके पर पुजारी नभ कालिया, पुजारी गगन कालिया भी मौजूद रहे। एसडीएम अंब ने माता रानी के दर्शनों के उपरांत कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर विश्वविख्यात धार्मिक स्थल है और यहां भारतवर्ष व विदेश से भी श्रदालु माता रानी के दर्शनों को पहुंचते हैं, इसलिए यहां श्रदालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसको लेकर उनके हर तरह के प्रयास रहेंगे।