फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: बरसात थमने के बाद खेतों में फिर बढ़ी हलचल, आलू की बुआई के काम में जुटे किसान

जिला ऊना में बरसात का दौर थमने के बाद खेतों में फिर से हलचल बढ़ गई है। सोमवार को लाल सिंगी सहित आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में किसानों को आलू की बुआई करते देखा गया। बरसात के कारण कई दिनों तक खेतों में काम ठप पड़ा था, लेकिन अब मौसम खुलते ही किसानों ने बुआई का काम शुरू कर दिया है। आलू की बुआई को लेकर गांवों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बरसात फसल के लिए फायदेमंद रही है और अब मौसम अनुकूल रहा तो इस बार आलू की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें