फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चौकी मनियार स्कूल के आदित्य चौधरी ने बोर्ड की कॉमर्स संकाय संशोधित मेरिट सूची में हासिल किया तीसरा स्थान

Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 01:59 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकी मनियार के छात्र आदित्य चौधरी, पुत्र अश्वनी चौधरी ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की संशोधित मेरिट सूची में कॉमर्स संकाय में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। संशोधित परिणाम के अनुसार आदित्य चौधरी ने 500 में से 489 अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले उनके 474 अंक थे, लेकिन परिणाम के पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंकों में बढ़ोतरी हुई और अब वह कॉमर्स स्ट्रीम की मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं। खास बात यह है कि आदित्य के पिता अश्वनी चौधरी इसी विद्यालय में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। आदित्य की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार तथा समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता आदित्य की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आदित्य की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इस उत्कृष्ट सफलता में प्रवक्ता वाणिज्य वीरेंद्र सिंह, प्रवक्ता अर्थशास्त्र जतिंदर शर्मा, प्रवक्ता वाणिज्य संदीप जसवाल, अश्वनी कुमार तथा संजीव कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने आदित्य चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें