फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना और हमीरपुर के बागवानी अधिकारियों का दल बेंगलुरु दौरे पर

अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Dec 2024 08:07 PM IST

हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिलों के 11 अधिकारियों का एक दल, जिला हमीरपुर के उप-निदेशक (बागवानी) डॉ. राजेश्वर परमार और जिला ऊना के उप-निदेशक (बागवानी) डॉ. के.के. भारद्वाज के नेतृत्व में, बेंगलुरु (कर्नाटक) में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहा है। इस दौरान दल ने फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी का दौरा किया और निचले हिमाचल प्रदेश में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर गहन चर्चा की। फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी जरबेरा फूलों की पौध तैयार कर हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के बागवानों को उपलब्ध कराती है। चर्चा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जरबेरा फूलों की खेती के लिए निचले हिमाचल के जलवायु और भू-संरचना अनुकूल हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार बागवानों को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। बागवानी विभाग द्वारा पॉलीहाउस निर्माण पर 85% और फूलों की खेती के लिए 50% अनुदान दिया जा रहा है। एक हजार वर्ग मीटर के पॉलीहाउस में करीब 6,000 जरबेरा पौधें लगाई जा सकती हैं, जिससे बागवान 9-10 माह के भीतर 6-8 लाख रुपये की आय प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बागवानों को फूलों की खेती के लाभों और तकनीकों से परिचित कराना है ताकि उन्हें नगदी फसलों की ओर प्रेरित किया जा सके। दौरे में ऊना और हमीरपुर के अधिकारियों में अजय कुमार, उषा सोंखले, सूरज कश्यप, अमित कुमार, सुमन भाटिया, शिव भूषण, वीरेंद्र कुमार, अनुपम शर्मा और मोहम्मद अरशद शामिल थे। हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में यह पहल फूलों की खेती को बढ़ावा देने और बागवानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें