फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सत्ती बोले- 7 दिसंबर को सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी भारतीय जनता पार्टी

अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Dec 2024 06:37 PM IST

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस द्वारा जनता के साथ किए गए 10 वादों को लेकर भारतीय जनता पार्टी 7 दिसंबर को ऊना जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करने वाली है। बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इस प्रदर्शन में स्थानीय लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर और भाजपा के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता के साथ वायदे तो कर दिए, लेकिन उनमें से एक भी दो साल बीतने के बावजूद पूरा नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में माफिया पूरी तरह से सरकार पर हावी हो चुका। उन्होंने कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता के वोट हथियाना के लिए कांग्रेस ने 10 गारंटियां प्रदेश की जनता को दी थी। लेकिन सरकार का गठन हुए 2 साल का समय बीतने को आया है एक भी गारंटी पूरी करनी तो छोडि़ए लगातार हिमाचल प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का विरोध अब जनता ने खुलकर करना शुरू कर दिया है जिसका उदाहरण बहडाला स्कूल में होने वाले वार्षिक समारोह में कांग्रेस नेता को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने का विरोध करके जनता ने पेश किया। स्कूल की प्रबंधन समिति, पंचायत और महिला मंडल सभी ने एकजुट होकर ऐसे नेताओं का बहिष्कार करने का ऐलान किया, जिन्होंने विकास कार्यों को ठप किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य जहां तक हुआ वह अब भी वही तक रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं का विरोध अब जनता ने खुलकर करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में इन नेताओं को विधानसभा क्षेत्र के दूसरे गांव में भी इसी विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, महामंत्री राज कुमार पठानिया, धर्मेंद्र राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें