फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में कंप्यूटर एकाउंटिंग का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में कंप्यूटर एकाउंटिंग का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक लहरी मल उपस्थित रहे उन्होंने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा आए हुए प्रतिभागियों को निवेदन किया कि वह आगे चलकर अपना व्यवसाय स्थापित करें तथा आत्मनिर्भर बने इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उन्ना के निदेशक पारुल वीरदी द्वारा प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि वह अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। तथा बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाएं। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया की 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा इन्हें आगे चलकर बैंक लोन योजनाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि यह आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर कृतिका , संकाय सहायक हिना डोगरा सहित 35 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें