हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बहड़ाला में करीब 148 किलो पनीर पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पनीर की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया है। विभाग की ओर से पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बहड़ाला में लगभग 1 क्विंटल 48 किलो पनीर पकड़ा गया है। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित किया गया। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पनीर के नमूने ले रही है, ताकि इसकी गुणवत्ता और शुद्धता का पता लगाया जा सके। वहीं, पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पकड़ा गया पनीर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।