जिला प्रशासन ने कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच के बाद अब शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को दलबल के साथ टीम ने उपमंडलाधिकारी डॉ. पूनम बंसल की अध्यक्षता में सपरून चौक से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। दुकानदारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर हड़कंप मच गया और सामान को इधर-उधर रखना शुरू कर दिया।