बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर भुड्ड के समीप एक ट्रक की चपेट में कार आने से चार लोगों को चोटें आई। यह सभी कार में सवार थे। आमने सामने की टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को बद्दी अस्पताल में लाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे में ट्रक के चालक को भी चोटें आई है।