सोलन के समाज सेवी व व्यापारियों ने मंडी जिला में आई आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए 180 पूर्ण बिस्तर (एक गद्दा, बिछाने की गरम चादर, तकिया, मोटा कंबल) रवाना किए। समाजसेवी व व्यापार मंडल सोलन के पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, वैश्य समाज के अध्यक्ष रमेश बंसल (राजा भाई), पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत, राकेश अग्रवाल, अंजुल अग्रवाल, दिनेश कश्यप, आशीष विशेष रूप से मौजूद रहे।