पहलगाम में निर्दोषों की हत्या के मामले में शुक्रवार को सोलन के कारोबारियों ने सुबह 11:00 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया। इस दौरान होटल, ढाबे, दूध, ब्रेड समेत कई दुकानें भी बंद रहीं। इससे पहले गुरुवार को जिलेभर में प्रदर्शन हुए। बद्दी में देरशाम कारोबारियों ने मशाल जुलूस निकाला। अर्की बाजार बंद रहा था। वहीं सोलन और नालागढ़ में कारोबारियों व हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका था।