राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नालागढ़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हरदीप बावा ने मेधावियों को पुरस्कार बांटे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनुज कुमार साहनी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप समाज सेवी बहादुर खान, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष वंदना बंसल, पूर्व पार्षद अमरिंद्र भिंडर, संजीव भारद्वाज, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष सतविंदर सिंह के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।