ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन सोलन इकाई ने एसडीएम सोलन के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे, विशेषकर परवाणू से सोलन के बीच के हिस्से की जर्जर और असुरक्षित स्थिति पर गंभीर चिंता जताई गई। यूनियन ने कहा कि एनएचएआई और उसके ठेकेदारों की अवैज्ञानिक खोदाई और कटिंग पद्धतियों के चलते लगातार भूस्खलन हो रहे हैं। इससे यात्रियों की जान के साथ-साथ स्थानीय लोगों और किसानों की भूमि व संपत्ति को भारी नुकसान हो रहा है।