फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सोलन सब्जी मंडी के समीप पिकअप ने मारी स्कूटी को टक्कर, चालक घायल

अंकेश डोगरा Updated Wed, 27 Aug 2025 07:51 PM IST

सोलन सब्जी मंडी के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार सड़क पर घसीटता हुआ दूर जा गिरा। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। गिरने के दौरान उसका हेलमेट जोर से सड़क से टकराया लेकिन स्कूटी सवार सुरक्षित रहा। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी देवेंद्र ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत वाॅयरलेस पर अलर्ट जारी किया और गाड़ी को चंबाघाट के समीप पकड़ लिया। इसके साथ ही घायल स्कूटी सवार को पुलिस अधिकारी ने खुद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। आरोपी चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें