राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल सोलन में मंगलवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा को लेकर अपने जरूरी सुझाव दिए जबकि शिक्षकों ने भी नए सत्र में किस तरह से शिक्षा प्रणाली में सुधार किया जा सकता है इसकी जानकारी अभिभावकों को दी। इस दौरान पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें लगभग सभी कक्षाओं का परिणाम 100 फीसदी रहा। इसमें विशेष तौर पर स्कूल की प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम समेत अन्य अध्यापक मौजूद रहे।