सब्जी मंडी सोलन में केंद्र सरकार के भाभारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारिता संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) की ओर से लोगों को अनुदान पर प्याज वितरित किया जा रहा है। यहां पर प्रति आधार कार्ड पर दो किलो प्याज 25 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दिया गया। सुबह करीब 9:00 बजे इसकी बिक्री शुरू की गई है। एनसीसीएफ के शिमला ब्रांच मैनेजर महेंद्र कुमार के अनुसार यहां पर करीब 30 टन प्याज लाया गया है। यहां से शिमला के लिए भी प्याज भेजा गया है। जहां पर गुरुवार व शुक्रवार को प्याज वितरण होगा। मौके पर आधार कार्ड दिखाकर प्याज लिया जा सकता है। एक व्यक्ति अधिकतम चार आधार कार्ड पर प्याज ले सकता है।