सोलन जिले में इन दिनों स्थानीय लोक नाट्य करियाला का आयोजन किया जा रहा है। दिवाली के बाद शुरू हुए यह लोक नाट्य 11 दिनों तक चलते हैं। जगह-जगह इसका आयोजन किया जाता है। सोलन जिले में करियाला लोक नाट्य काफी प्रसिद्ध है और देवता के नाम पर ज्यादात्तर लोग इसे करवाते हैं। इसमें कई तरह के नाटक आयोजित किए जाते हैं, जिसमें खासकर गुरु और चेला का स्वांग काफी प्रसिद्ध है। साथ ही रातभर तरह-तरह के स्वांग प्रस्तुत किए जाते हैं। वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए डांस भी आयोजित किया जाता है।