सोलन के बसाल रोड पर सुबह घायल अवस्था में एक कक्कड़ का बच्चा रिहायशी क्षेत्र में आ पहुंचा। कुत्ते उसके पीछे लगे हुए थे और उसे नोचने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसे बचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम ने माैके पर पहुंचकर कक्कड़ को रेस्क्यू किया।