फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कुमारहट्टी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, छह चिकित्सकों की मरीजों की जांच

कुमारहट्टी के वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वर्धमान टेक्सटाइल मिल्स के सौजन्य से वर्ड कैंसर सोसायटी ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर सुबह 11 बजे शुरू हुआ। चिकित्सक टीम के मुखिया डॉ. धर्मेंद्र ढिल्लो ने बताया कि सोसायटी स्तन व गर्भाशय कैंसर सहित अन्य सभी जांचें निशुल्क कर रही है। उन्होंने बताया कि निजी क्लीनिकों पर ये जांचें महंगी होती हैं। शिविर में महिला स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर, आंख, कान, नाक, मधुमेह, रक्तचाप व अन्य बीमारियों की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें